भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक का आयोजित…

0
249

छत्तीसगढ़/बलरामपुर

बलरामपुर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश से नियुक्त प्रभारी शांति सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा की अगुवाई में जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक बलरामपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयार रहने की बात कही गई। जिसमें जिले के जिला पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य जिला विशेष आमंत्रित सदस्य समर्थित जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं मंडल के मीडिया प्रभारी के उपस्थिति मे बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर प्रभारी के रुप मे मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी शशि कला भगत राविका एक्का, सुषमा मिंज, किरण पासवान, अर्चना पांडे, शारदा भगत, पुष्पा जसवाल, रूबी महंत, उमा रानी, इंद्री आयाम,गायत्री प्रजापति,अंजू कुशवाहा एवम् अन्य महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here