बलरामपुर कलेक्टर ने धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए किसान की ऋण पुस्तिका का किया अवलोकन….

0
279

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र बरियों एवं धन्धापुर का आकस्मिक निरीक्षण

बलरामपुर / कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने विकासखण्ड़ राजपुर के धान खरीदी केन्द्र धंधापुर एवं बरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान के रख-रखाव व उपलब्ध सुविधाओं तथा नमी मापक यंत्र, स्टैंसिल, किसानों से खरीदे गए धान की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी को देखकर धान की गुणवत्ता का आंकलन किया, कलेक्टर ने समिति में धान बेचने वाले कृषकों से चर्चा की।
      कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने धान खरीदी केन्द्र धंधापुर व बरियों पहुंचकर धान खरीदी का जायजा लिया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र धंधापुर में धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए किसान की ऋण पुस्तिका का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक से धान के उठाव की जानकारी ली तथा सतत् रूप से धान का उठाव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समिति प्रबंधक से समिति के अंतर्गत आने वाले लघु एवं सीमांत एवं बड़े किसानों की संख्यात्मक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में काटे गये टोकन का समरीशीट का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शशि भूषण चौधरी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद जायसवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here